23.4 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

संकरे कुएं में उतरे पांच लोग जहरीली गैस से तीन की मौत,दो गभीर

- Advertisement -


चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़िहिरा गांव में शनिवार को 20 फीट गहरे संकरे पक्के कुएं में समरसेबल निकालने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोग बेहोश हो गए। आनन-फानन में सभी को कुएं से बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वही दो की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि कुआं पक्का और काफी संकरा था। सबसे पहले वारिस उर्फ चंदा 17 वर्ष कुएं को खोलकर अंदर उतरे। कुछ देर बाद उनके अचेत होने पर उन्हें बचाने के लिए परिवार के अन्य लोग भी एक-एक कर कुएं में उतरते गए। जहरीली गैस के कारण सभी बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल सूचना देकर पर एंबुलेंस बुलाई गई और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहा वारिस उर्फ चंदा 17वर्ष, तौकिर 17 वर्ष और आखिरुज्जमा 28 वर्ष की मौत हो गई। वहीं शमसेर 25 वर्ष और मेराज 26 वर्ष घायल हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। बताया गया कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के चाचा-भतीजे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शाम को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक सतीश शुक्ला तथा डीपीआरओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights