38.9 C
Chandauli
Thursday, May 21, 2026

Buy now

Chandauli:अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त,हाईवे किनारे से हटाए गए ठेले-खुमचे

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। सदर सीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस ने हाईवे और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए सड़क किनारे लगाए गए ठेले, खुमचे और अस्थायी दुकानों को हटवाया। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने हाईवे के किनारे दुकान लगाए दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान न लगाएं। पुलिस ने कहा कि सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई दुकानदारों को मौके पर चेतावनी देकर हटाया गया, जबकि कुछ लोगों को भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय, दुर्गश यादव,कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव,मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights