23.5 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

Chandauli:काटा के समीप कर्मनाशा नहर में मिला भगवान दास शव,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


चंदौली। क्षेत्र के कांटा पुल के समीप लेफ्ट कर्मनाशा नहर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों संग मौक़े पर पहुचे सीओ देवेंद्र कुमार ने लोगों से पूछताछ किया। जिसकी पहचान परासी खुर्द गांव निवासी भगवान दास मौर्य 60 वर्ष के रूप में हुईं। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण व परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। जहा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मनाशा नदी में एक बुजुर्ग का शव मिला है। प्रथमदृष्टया पैर फिसलने से मौत लग रही हैं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights