31.1 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Chandauli:जनपद में डीजे और बैंड संचालकों को एसपी ने दिया सख्त चेतावनी,यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर होंगी कड़ी कार्यवाई

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में होने वाले वैवाहिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मैरिज लॉन डीजे और बैंड संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने की।
उन्होंने सभी संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि विवाह समारोहों के दौरान यातायात व्यवस्था किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। और आमजन को असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी मैरिज लॉन संचालक अपने परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए वालंटियर एवं मार्शल तैनात करें अन्यथा नियमों के उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएंगी कहा कि सभी डीजे संचालक निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करें रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग न करें साथ ही लेजर लाइटों के प्रयोग से बचे बताया कि लेजर लाइटें वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित कर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। वहीं बैंड संचालकों को निर्देशित किया गया कि बारात जुलूस सड़क के एक-तिहाई हिस्से से अधिक स्थान न घेरे और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की व्यवस्था करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चन्द्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights