चंदौली। नगर के शंकर मोड़ पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार प्राइवेट एम्बुलेंस ने सड़क किनारे चल रहे पाँच लोगों को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस व चालक को पकड़ लिया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही एम्बुलेंस व चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाई में जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज़ रफ्तार एम्बुलेंस वाराणसी मरीज छोड़कर बिहार की तरफ जा रही थी। जहा शंकर मोड़ के समीप एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित हो गई। और सड़क किनारे पैदल चल रहे अर्जुन 70 वर्ष लक्ष्मण 75 वर्ष जगजीवन राम 50 वर्ष मजोज 22 वर्ष व प्रीति 28 वर्ष को टक्कर मार दी। घटना को देख मौक़े पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए एम्बुलेंस को घेर लिया। और चालक को पकड़ लिया। साथ ही उसकी जानकारी पुलिस को दी मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा अर्जुन की स्थित गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने चालक व एम्बुलेंस को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाई में जुट गई है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी रामजीत यादव ने बताया कि एम्बुलेंस की टक्कर से पांच लोग घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है साथ ही एम्बुलेंस व चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाई की जा रही है। ईएमओ डॉ संजय ने बताया कि पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा एक युवती सहित पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका इलाज़ किया जा रहा है।

