24.5 C
Chandauli
Sunday, September 27, 2026

Buy now

Chandauli:दो करोड़ 25 लाख रूपये से चमकेगी नगर पंचायत की जर्जर सड़के,जल्द होगा निर्माण

- Advertisement -


चंदौली। आदर्श नगर पंचायत की ओर से नगर के प्रमुख मार्ग के सड़कों को सुधारने के लिए दो करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि और मुक्त हुई है। इससे के प्रमुख मार्ग जिला जज के आवास से लेकर संतोषी माता मंदिर तक निर्माण कार्य होगा। जिसके चलते नगर वासियों के साथ-साथ नगर आने वाले लोगों को राहत मिलेंगी। नगर पंचायत की माने तो जल्द ही नगर के प्रमुख सड़कों का निर्माण कर शुरू हो जाएगा। जिससे आम जन जीवन को राहत मिलेगी।
आदर्श नगर पंचायत चंदौली में जर्जर हो चुके सडको को दुरुस्त किया जाएगा। जिसकी रूप रेखा नगर पंचायत ने तैयार कर लिया है। जल्द ही नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू व अधिशासी अधिकारी पूजा परिहार द्वारा जर्जर सड़को का निरीक्षण कर कार्य शुरु कर दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने बताया कि चांदनी मार्केट व  जिला जज आवास से लेकर संतोषी माता मंदिर तक पुरानी सड़को को तोड़कर नाली के साथ  नए सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही मठ वाली गली से पुरानी बाज़ार तक  सीसी रोड बनाया जाएगा। वही वार्ड नंबर सात किदवई नगर में स्थित मौर्य बस्ती में जर्जर हो चुके सड़क को भी सीसी रोड बनाया जाएगा। इसके साथ महेंद्र टेक्निकल कालेज से सामने आवास पर जा रहे सड़क को सीसी रोड बनाया जाएगा। वही  इलिया रोड से शंकर मोड़ तक नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। जिससे लोगों की आवागमन के लिए कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों को साफ व सुरक्षित रखना नगर पंचायत का दायित्व है। जल्द ही इस जर्जर सड़को का निरीक्षण किया जाएगा। और इन पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके निर्माण से नगर के प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। जिससे नगर ही नहीं उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights