चंदौली। भोजापुर गांव के समीप हाइवे मार्ग पर शुक्रवार को सात मंजिला भवन निर्माण में लिफ्ट से बालू लेकर जा रहे मजदूर की गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जहा ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सेफ्टी बेल्ट की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए शव को पुलिस लाइन के समीप रखकर मुआवजा दिलाये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हर संभव सहयेाग का आश्वासन दिया।भोजापुर गांव के रामजीत राजभर का 34 वर्षीय बेटा अशोक राजभर नवनिर्मित पुलिस लाइन में काम करता था। पुलिस लाइन में सात मंजिला भवन निर्माण के लिये लिफ्ट से बालू ले जाया जा रहा था। अचानक लिफ्ट से बालू उतारते समय युवक के सात मंजिला भवन से गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीण और मजदूर परिजनों को सूचना देते हुए जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शाम को शव आने पर परिजन और ग्रामीण पुलिस लाइन के समीप शव रखकर कार्यदायी संस्था पर सेफ्टी बेल्ट की व्यवस्था नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए शव को पुलिस लाइन पर रखकर विरोध जताने लगे। काफी देर तक कोतवाली पुलिस ग्रामीणों का समझाने का प्रयास करती रही। लेकिन ग्रामीण मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम आंकाक्षा सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंचकर परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोशा देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि घटना की जांच कर उचित सहयोग किया जायेगा।
इनसेट——
परिजनों के पक्ष में धरने पर बैठे सकलडीहा विधायक
चंदौली। भोजापुर गांव के युवक की सात मंजिला भवन से गिरकर मौत हो जाने की सूचना मिलते ही सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हुए है। मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए है।उन्होंने मांग किया की मृतक के परिजनों को 25 लाख का मुवावजा व उसके पत्नी को नौकरी दिया जाएं।

