23.7 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

Chandauli:पुलिस ने नेशनल हाईवे पर पांच शराब तस्करों को किया गिरफ्तार लग्ज़री वाहन में भारी मात्रा में शराब बरामद, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को कोतवाली के सामने नेशनल हाईवे पर लग्जरी कार वाहन में भरकर बिहार ले जा रहें तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से 520.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख बताई जा रही है। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने आदित्य लांग्हे पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट सर्विलांस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो लगजरी गाडियो में अवैध अंग्रेजी शराब लादकर हरियाणा से ला रहे है जिनको बिहार ले जाया जा रहा है। इस सुचना पर पुलिस ने कोतवाली के सामने हाइवे ओवर ब्रिज पर चेकिंग करने लगी इसी दौरान कुछ समय बाद नेशनल हाईवे पर दोनो गाड़ीया आ गई। जिनको रुकवाकर चेक किया गया तो उनके में कुल 520.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुछताछ में तस्करों ने बताया कि यह शराब हमलोग हरियाणा के सोनीपत से सस्ते दाम पर खरीद कर ला रहे थे। जिसको बिहार बेचने के लिए ले जा रहे थे। आप लोगो द्वारा पकड लिया गया। वही दूसरी ओर अलीनगर थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने पचाफेडवा नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक डीसीएम वाहन से 1341 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने सभी तस्करों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा,अमित कुमार सिंह, एसआई रावेंद्र सिंह,विजय कुमार,ओमप्रकाश पांडेय,आशीष मिश्रा,अरबिंद भारद्वाज, राणा प्रताप,नीरज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights