32.2 C
Chandauli
Saturday, September 12, 2026

Buy now

Chandauli:पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश,अनियंत्रित होकर पलटा वाहन,सात गोवंश बरामद

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बसारिकपुर गांव के समीप एक पिकअप वाहन से सात गोवंश बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक और वाहन में सवार तस्कर पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप और सभी गोवंश को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बसारिकपुर गांव के पास पुलिस को एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। मौका पाकर चालक और उसमें सवार तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप की जांच की तो उसमें सात गोवंश लदे मिले। वाहन पलटने के कारण गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालने में पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद पुलिस ने सभी सात गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालकर कब्जे में लिया। इसके साथ ही पिकअप वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।सदर कोतवाली पुलिस फरार चालक और तस्करों की पहचान में जुटी है। कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights