चंदौली। बबुरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना बुधवार को दुर्गा इंटर कालेज के समीप महिला सहित एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयोग किए गए रस्सी भी बरामद किया। उक्त मामले का खुलसा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में किया।
उन्होंने बताया कि खुरुहजा गांव निवासी प्रार्थी हीरा बियार द्वारा बबुरी थाने के तहरीर दिया गया था कि उसके भतीजे राजवंश बियार ने अपनी भूमि रामगढ़ निवासी रविन्द्र यादव के पास गिरवी रखी थी। भूमि वापस लेने जाने पर रविन्द्र यादव ने उसको झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहा था। जिससे परेशान होकर राजवंश ने अपने घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक मैनुवल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्य के आधार पर मामला हत्या का निकला जिसमें राजवंश की हत्या करने वाले उसके ननदोई व उसकी पत्नी ही निकली पूछताछ में दोनों ने बताया कि उसके ननदोई रामजनम से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। जिसके अनुसार वह रात्रि में उसके घर आया। रात्रि में भोजन (बाटी-चोखा) के दौरान मृतक एवं रामजनम के बीच विवाद हुआ। जो बाद में शांत हो गया। रात्रि लगभग 12 बजे रामजनम पुनः घर आया जहां दोनों के बीच अवैध संबंध बने। इसी दौरान मृतक द्वारा दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लेने पर विवाद हुआ। जिसमें रामजनम द्वारा मृतक का गला दबाया गया। तत्पश्चात राम दुलारी एवं रामजनम ने मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित रूप से रविन्द्र यादव को झूठा फंसाने की योजना बनाई गई थी। जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके।

