39 C
Chandauli
Tuesday, April 14, 2026

Buy now

Chandauli:मुगलसराय में तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने से मचा हड़कंप,तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित

- Advertisement -


चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र में तीन नाबालिग बच्चों के अचानक लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों में मुगलसराय थाने में तहरीर देकर पुलिस से प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वही बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। बच्चों के रहस्यमय से गायब होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
क्षेत्राधिकारी मुगलसराय ने बताया कि कंकडहिया नई बस्ती गांव निवासी नवाब अली पुत्र शफीक द्वारा थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री तथा उनके रिश्तेदार के दो अन्य नाबालिग बच्चे 13 अप्रैल को सेंट डेवियर स्कूल, बेचूपुर, सर्कस रोड, मुगलसराय में पढ़ने के लिए गए थे। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना मुगलसराय पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए मु0अ0सं0 169/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच तेज कर दी गई है। और बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हर संभावित पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। और घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights