38.3 C
Chandauli
Friday, June 13, 2025

Buy now

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

- Advertisement -


चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रांगण में बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस दौरान कालेज के छात्र-छात्राओ ने पौध रोपण कर संरक्षित रखने का संकल्प लिया। साथ ही प्रदूषण को देखते हुए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे के विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान प्रबंध निदेशक डॉ धनंजय सिंह ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। इनके बिना पर्यावरण का पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ जाएगा। साथ ही प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं सीमित प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि प्लास्टिक मिट्टी के उर्वरा शक्ति को धीरे-धीरे क्षीण करता है। प्राचार्या डॉ जेनेट जे ने कहा कि प्रत्येक वृक्ष औषधीय गुण से युक्त होते हैं। अतः हम सबों को इनका रक्षण करना चाहिए।

इस अवसर प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप लोधी, सोनी चौहान, रिंकू मौर्य, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, अर्चना राज, रीता पाल, इंदू पाल, प्रियंका दुबे, अभिषेक पांडे, विकास यादव,आरती चौहान, आंचल वर्मा, अंजनी,सताक्षी, शिवम मौर्या, जुली, गज़ाला, नाजमीन, अन्नू कुमारी, मधु सेठ, प्रगति, विजयलक्ष्मी, ख़ुशबू, प्रतीक्षा, शिवानी, शुभांगी, फुलगेन, आरती, प्रवीण मिश्रा,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights