32.4 C
Chandauli
Thursday, May 14, 2026

Buy now

Chandauli:रातभर झाड़ियों से लिपटा रहा युवक का शव,ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा,ग्रामीणों के खड़े हो गए रोंगटे

- Advertisement -


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव के समीप रविवार की देर रात अंधा मोड के पास तेज़ रफ़्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने युवक को मृत हालत में शव देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर और कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बलुआ थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी सुरेश राम के दो पुत्र किशोर राम और नंदलाल और एक पुत्री सरोज है। नंदलाल की शादी कोतवाली क्षेत्र के फुल्ली गांव निवासी सियाराम की बेटी पूजा से आठ साल पूर्व हुआ था। नंदलाल राजगीर मिस्त्री है। नंदलाल को तीन पुत्री नैनसी,आमनसी और मानसी है। रविवार को शाम 6 बजे नंदलाल अपने बाइक से पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल गया हुआ था। वहां कुछ देर रुकने के बाद घर जाने की बात कहते हुए बाइक से चल दिया। पीथापुर अंधा मोड के समीप अचानक टर्न लेते समय बाइक सवार गड्डे में गिर गया। रात और अंधेरा होने के कारण किसी ने नहीं देखा। सुबह ग्रामीणों ने गड्ढे में बाइक के साथ मृत युवक को देख 112 को सूचना किया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि युवक की शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights