37.8 C
Chandauli
Wednesday, April 22, 2026

Buy now

तम्बागढ़ में भीषण अगलगी में जले कई मकान, बच्चे-महिलाएं झुलसे,पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने आग बुझाने में ग्रामीणों संग घंटों की जद्दोजहद

- Advertisement -



20 मकानों के जलने के साथ ही दो बाइकों के जलने की सूचना
चंदौली। जिले के तम्बागढ़ गांव में बुधवार को ठूंठ फूंकने के लिए खेतों में लगाई गई आग ने बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के साथ खेतों से निकली चिंगारी से घरों में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी की पूरी बस्ती आग की चपेट में आ गयी। आग की लपटों को देखकर स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में पूरी शिद्दत से जुट गए। सूचना के बाद भी मौके पर न तो फायर ब्रिगेड पहुंची और ना ही पुलिस। ग्रामीणों की सूचना के बाद तम्बागढ़ पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने निजी संसाधनों के सहारे ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए।
आरोप है कि सूचना के एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और ग्रामीणों के साथ घरों में लगी आग में बुझाने में जुट गए। अगलगी की घटना इतनी विकराल थी कि घरों में आग लगे ही चहुंओर चींख-पुकार मच गया।

ऐसे में जिसे जो भी मिला उससी से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने अंदर मौजूद महिलाओं व बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला, लेकिन तब तक आधा दर्जन से अधिक बच्चे व महिलाएं झुलस गए। इसके अलावा दो बाइकों, साइकिल के जलने के साथ ही करीब घरों के अंदर रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। अगलगी के कारण अंदर रखे गए सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गए। वहीं कई घरों के अंदर अभी भी सिलेंडर मौजूद होने से ग्रामीणों में दहशत कायम है। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मांग की। कहा कि ठूंठ जलाने वालों को चिह्नित कर पुलिस कड़ी कार्यवाही करे। साथ ही निगरानी रखी जाए, ताकि आगे कोई भी ठूंठ जलाने का दुस्साहस ना करने पाए। कहा कि अगलगी से तम्बागढ़ में भारी नुकसान पहुंचा, जिसकी जांच कराकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। वहीं जो लोग झुलसे हुए हैं उनके दवा-ईलाज का भी बंदोबस्त किया जाएगा। ऐसी घटनाएं ना हो पुलिस-प्रशासन इस बात को सुनिश्चित करे। कहा कि अभी हाल फिलहाल ठूंठ जलाने की घटना में वह खुद झुलसते-झुलसते बचे थे। यदि उस दरम्यान सख्ती की गई होती तो आज इतनी बड़ी घटना होने से बच जाता। बताया कि अगलगी की घटना में करीब 20 घरों के जलने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights