29.7 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Chandauli:विद्युत की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


डीडीयू नगर। क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना के ही अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के गंजख्वाजा गांव निवासी रामदुलार राम का पुत्र गणेश 22 वर्ष बुधवार की भोर में अपने कमरे में सीढ़ी लगाकर कुछ कार्य कर रहा था, तभी एक लोहे की सीढी विद्युत तार की चपेट में आ गई। इसके चपेट में आने से गणेश की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को लगभग एक घंटे बाद हुई। जब कमरे में परिवार के लोग किसी कार्यवश गए। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गणेश पांच भाई व दो बहन में चौथे नंबर का था। इलेक्ट्रिक मिस्त्री का कार्य कर घर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मां पार्वती देवी की भी मौत पांच वर्ष पूर्व हो गई थी।इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights