27.4 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Chandauli:1.68 करोड़ की अवैध शराब बरामद,तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -


चंदौली होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 9199.8 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.68 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन सभागार में किया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना प्रभारी अनिल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम एनएच-19 स्थित सिंहिताली पुल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक संख्य RJ14GL7458 में भारी मात्रा में शराब भरकर बिहार जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरे बंदी कर ट्रक व चालक को धर दबोचा जिसकी जांच में ट्रक आलू की बोरियों और चावल की भूसी के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी थी। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मल्लाराम 32 वर्ष निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights