29.4 C
Chandauli
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

नींव खोदते समय युवक के ऊपर गिरी कच्ची दीवाल, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव में आवास के लिए नींव खोदते समय कच्ची दीवार गिर गयी। इससे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी। भेज दिया
बताते है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव निवासी आजाद बिंद 25 वर्ष को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। जिसका नींव कच्ची दीवार के बगल में खोदते समय आजाद के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। जिसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते भारी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए वही
सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, मौका मुआयना कर परिजनों से शासन की तरफ से हर सम्भव आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights