28.8 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पिता-पुत्र को दिया सम्मान

- Advertisement -

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर लखनऊ सपा के प्रदेश कार्यालय में हुआ आयोजन

चंदौली। सामाजिक सुधारकों को समर्पित ऑनलाइन भाषण एवं शॉर्ट वीडियो अभिनय प्रतियोगिता विरोत्सव-2021 एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम गुरुवार को सपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चंदौली निवासी भारत भूषण यादव एवं उनके पुत्र आचार्य यदुनायक भूषण को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विदित हो कि भारत भूषण मसौनी गांव के मूल निवासी हैं, जो एक राष्ट्रीय मंच संचालक हैं, जिन्हें कई राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री भूषण कवि, लेखक, अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक प्रशिक्षक के रूप में भी ख्यातिलब्ध हैं। इनके द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। ये सैदपुर के पूर्व विधायक राजर्षि राजित प्रसाद यादव के पुत्र हैं। आचार्य यदुनायक भूषण गीता मर्मज्ञ, राज्यपाल पुरस्कार विजेता एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र हैं, जो इनके पुत्र हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने युवाओं को समाजहित के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। शुभारंभ आचार्य यदुनायक भूषण के शंखनाद वादन एवं गीता श्लोक पाठ से हुआ।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights