26.9 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग व बिजलेंस टीम ने की छापेमारी,सात उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज

- Advertisement -


चंदौली। नगर में बिजली चोरी और बकाया बिल की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंता प्रमोद यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने नगर के विभिन्न इलाकों में घरों और प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में खलबली मची रही।
चेकिंग के दौरान टीम ने विद्युत कनेक्शनों की जांच करने के साथ ही मीटर और बिजली के इस्तेमाल की स्थिति को भी परखा। जांच में बिजली चोरी के मामले सामने आने पर विभाग ने सात उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं टीम ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभाग ने बकायादारों से करीब एक लाख रुपये की राजस्व वसूली की। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने और अवैध तरीके से बिजली का उपयोग नहीं करने की अपील की। अवर अभियंता प्रमोद यादव ने कहा कि बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि चोरी करते पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विजिलेंस प्रभारी अमरेंद्र चंद्र पांडे, मणि शंकर पाल, रजनीकांत, अभिषेक, धर्मेंद्र, बीरबल, अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights