21.9 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

यातायात माह के तहत ऑटो चालकों को सीओ ने किया जागरूक,बोले सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी

- Advertisement -


चंदौली। यातायात जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को मुख्यालय स्थित मझावर रेलवे स्टेशन के समीप सीओ सदर देवेंद्र कुमार व कोतवाल संजय सिंह ने ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है सभी ऑटो चालक अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के साथ ही हॉर्न और ब्रेक दुरुस्त रखें। साथ ही यात्रियों के साथ सभ्य और सहायक व्यवहार करें।
उन्होंने कहा कि ऑटो चालक अपनी वाहनों को हाईवे किनारे अवैध रूप से पार्क ना करें बल्कि वाहनों को सर्विस लेन के किनारे ही खड़ा करें, ताकि आवागमन बाधित न हो। साथ ही सड़क पर किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। चालक वर्ग सड़क सुरक्षा में पुलिस के सहयोगी माने जाते हैं। उनकी सतर्कता अपराध व दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कहा कि यातायात माह के तहत चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य हैं कि जनपद में सड़क सुरक्षा और अनुशासन को बढ़ावा देना है। सभी ऑटो चालकों ने निर्णय लिया कि यातायात नियमों का पालन करेंगे और यदि कोई गैरकानूनी गतिविधि या संदिग्ध वस्तु सड़क पर दिखाई देगी तो तत्काल पुलिस को सूचित करेंगे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights