29.2 C
Chandauli
Wednesday, September 2, 2026

Buy now

यूपीकोस पोर्टल के शुभारंभ से आउटसोर्स कर्मियों में खुशी,बिचौलियों की भूमिका होगी खत्म

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोकभवन से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) की वेबसाइट, पोर्टल और लोगो का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों ने देखा। नई डिजिटल व्यवस्था से प्रदेश के 2.70 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह सैयदराजा विधायक सुशील सिंह जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई सहित अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। UPCOS पोर्टल के जरिए आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल किया गया है। विभाग अपनी मैनपावर की मांग सीधे पोर्टल पर दर्ज करेंगे और एजेंसियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। नई व्यवस्था में कर्मियों का मानदेय प्रत्येक माह की पांच तारीख तक सीधे उनके बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था की गई है। साथ ही ईपीएफ, ईएसआईसी और मेडिकल कवर जैसी सामाजिक सुरक्षा का लाभ भी मिलेगा। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होने और आर्थिक शोषण पर रोक लगने की उम्मीद है। श्रम विभाग की योजनाओं के तहत छह श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना में कुल 3.90 लाख रुपये तथा चार लाभार्थियों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना में 1.14 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। सांसद, विधायक, डीएम और सीडीओ ने कर्मियों को ड्रेस (यूनिफार्म) भी वितरित की। अधिकारियों ने पोर्टल का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights