25.7 C
Chandauli
Sunday, September 6, 2026

Buy now

शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुकृति मिश्रा ने की। इस दौरान प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पंकज कुमार झा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रो. रजनीश कुमार ने शिक्षक दिवस से प्रेरित सुंदर कविता का गायन कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। समारोह में प्रो. पंकज कुमार झा, प्रो. रजनीश कुमार, डॉ. रवींद्र यादव, श्री कन्हैयालाल भारती, डॉ. अमित कुमार विश्वकर्मा, श्री दिलशाद अंसारी, अमित कुमार, डॉ. रविकांत भारद्वाज, श्री राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में रिया मिश्रा, खुशी पांडेय, रोकैया, अभिषेक यादव और कुलदीप मौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights