29.7 C
Chandauli
Tuesday, September 15, 2026

Buy now

हाउस अरेस्ट के बाद पुलिस गिरफ्त में आए जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर

- Advertisement -

लखनऊ आवास से जबरन गिरफ्तार किए गए अमिताभ ठाकुर

लखनऊ। जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा गोरखपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से हाउस अरेस्ट चल रहे अमिताब ठाकुर को लखनऊ पुलिस शुक्रवार को जबरन उनके घर से उठा ले गयी। इस दौरान अमिताभ ठाकुर की पत्नी व आरटीआई एक्टीविस्ट नूतन ठाकूर ने पुलिस व सीएम योगी आदित्यनाथ पर कई गंभीर आरोप लगाए।

लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद प्रेसवार्ता करती डा़ नूतन ठाकुर।

लखनऊ पुलिस ने रेप पीड़िता आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर की गई है ऐसा बताया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और आईपीएस अमित पाठक से जांच समिति ने पूछताछ की थी। इस जांच समिति में डीजी आरके विश्वकर्मा और एडीजी मीरा रावत शामिल हैं। अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने अपने एक साथी के साथ पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के गेट के बाहर आत्मदाह कर लिया था। आत्मदाह से ऐन पहले उन्होंने फेसबुक लाइव करते हुए यूपी के कई पुलिस अफसरों समेत कुछ अन्य लोगों पर परेशान करने और दबाव बनाने का आरोप लगाया था। बाद में दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. दरअसल बलिया की रहने वाली पीड़िता वाराणसी के एक कॉलेज की छात्रा थी। उसने फेसबुक लाइव में वाराणसी के तत्कालीन एसएसपी रहे अमित पाठक, तत्कालीन सीओ भेलूपुर अमरेश सिंह बघेल, दरोगा संजय राय समेत अन्य पर सांसद को बचाने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights