27.2 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Chandauli:आंधी-तूफान से भारी तबाही,पेड़ गिरने से एक की मौत

- Advertisement -


कमालपुर। क्षेत्र में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए और संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा।
क्षेत्र के ढोढ़िया गांव में तेज हवा के चलते पेड़ गिरने से एक खड़ी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, एक गुमटी पलटने से अमरदेव राजभर (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी गांव के पास सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह की कार पर भी पेड़ गिर गया, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इनायतपुर गांव में लल्लू राम (55 वर्ष) के ऊपर पेड़ गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दर्जनों घरों की छतें (करकट) उड़ गईं। ढोढ़ीया गांव के सैफुल इस्लाम खान और तजम्मूल अंसारी के मकानों पर भी पेड़ गिर गए, जिससे उनके घर और बाइक गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आंधी के कारण शादी-विवाह के पंडाल भी उखड़कर दूर जा गिरे, जिससे समारोहों में भी बाधा उत्पन्न हुई।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights