44.4 C
Chandauli
Wednesday, May 27, 2026

Buy now

Chandauli:खंभे से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक,युवक की मौत,साथी घायल

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदलपुरा गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि धानापुर थाना क्षेत्र के गुरेहू गांव निवासी रोहन कुमार 24 वर्ष अपने एक साथी हनुमान 25 वर्ष के साथ बाइक से धरौली से धानापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान भदलपुरा गांव के समीप अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। जिसमें रोहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख मौक़े पर पहुचे आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते मौक़े पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं रोहन कुमार के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा गया। इस दौरान सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights