37 C
Chandauli
Thursday, May 28, 2026

Buy now

Chandauli:बकरा ईद पर मुस्लिम भाइयों ने अकीदत के साथ अदा की नमाज,सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतेज़ाम

- Advertisement -


चंदौली। बकरा ईद के मौके पर जिले भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत और उत्साह के साथ ईद की नमाज अदा की। नगर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नमाज अदा कर देश और समाज में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
वही बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बकरा ईद को लेकर मुख्यालय पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम विजय कुमार त्रिवेद सीओ सदर देवेंद्र कुमार सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव स्वयं मौके पर मौजूद रहे। साथ ही उनके साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे जिले में बकरा ईद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights