30.1 C
Chandauli
Saturday, October 10, 2026

Buy now

Chandauli:छह लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार,2.87 लाख रुपये बरामद

- Advertisement -


चंदौली। जनसेवा केंद्र संचालक से हथियार के बल पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2,87,140 रुपये नकद, एक स्विफ्ट डिजायर कार, सात मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उक्त मामले का खुलासा सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने कोतवाली में किया।
9 अक्टूबर की रात लूट की घटना के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार बबुरी रोड पर एक लोहे के संकेतक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार के पास मौजूद संदिग्ध भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान अलीनगर पुलिस ने लूट से संबंधित चार आरोपियों को पकड़ने और नकदी व सामान बरामद करने की सूचना दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी के लालपुर पांडेय थाना क्षेत्र के छोटालालपुर निवासी सुधांशु यादव, चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहां निवासी पीयूष यादव उर्फ बाबू और मनीष यादव तथा नरायनपुर निवासी अनुज यादव के रूप में हुई है। वारदात में शामिल प्रिंस यादव, अभिषेक पाल, कल्लू और करन समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चंदौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में सदर कोतवाल विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य़, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक रामसुजान यादव,अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रही।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights