चंदौली। मुगलसराय स्थित जन संवाद केंद्र पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता अमरनाथ जायसवाल उर्फ मोनू जायसवाल ने किया। इसकी अध्यक्षता किसान न्याय मोर्चा के संयोजक एडवोकेट महेंद्र प्रसाद ने की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, राजनीतिक संघर्ष और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही।कार्यक्रम में हरबंस सिंह, शमीम अहमद मोहम्मद, प्रोफेसर शिवराम सिंह चौहान, इंद्रजीत शर्मा, सुशील यादव, शेख डबल, कयामुद्दीन अंसारी, गुरु पूरन पटेल, अजय गुप्ता, लाल यादव और केदार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

