26.7 C
Chandauli
Saturday, October 10, 2026

Buy now

Chandauli:एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन,छात्राओं ने नाटक से दिया संदेश

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. बीके वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने भाषण के जरिए तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मानसिक चिकित्सक डॉ. अजय सिंह, डॉ. नितेश सिंह और राम मनोहर तिवारी उपस्थित रहे। कॉलेज के फार्मेसी प्रिंसिपल अजीत कुमार सिंह सहित शिक्षक और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। चेयरमैन डॉ. बीके वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी जीवन का अभिन्न अंग है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर ही व्यक्ति अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को समझने, तनाव का उचित प्रबंधन करने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से सहायता लेने के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को मानसिक समस्याओं को नजरअंदाज न करने तथा समय पर उचित परामर्श लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर अमित कुमार, याशमीन खान, धर्मेंद्र चौहान, सुशील कुमार, दिलीप और रिंकू सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights