29 C
Chandauli
Sunday, September 6, 2026

Buy now

Chandauli:तीन करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार,अलीनगर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

- Advertisement -


चंदौली।जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एएनटीएफ यूनिट वाराणसी और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोधना मोड़ अंडरपास के समीप एक युवक को एक किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हेरोइन लेकर चंदौली में तस्करी के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और अलीनगर पुलिस की टीम ने गोधना मोड़ अंडरपास सर्विस रोड के पास संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का युवक पहुंचा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से भूरे रंग का पाउडर बरामद हुआ, जिसकी जांच में हेरोइन होने की पुष्टि हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक सोनकर (21) पुत्र प्रकाश सोनकर, निवासी झोरिया जगदीशपुर बाबतपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी के रूप में हुई। उसके पास से 650 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे यह हेरोइन वाराणसी निवासी आयुष श्रीवास्तव ने दी थी और गोधना मोड़ हाईवे के पास किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights