20.8 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

Chandauli:तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौत 

- Advertisement -


धानापुर। सीतापोखरी बाजार के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार उपेंद्र सिंह की मौत हो गई। निदिलपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी उसके  बाद कार पास की दीवार से जा टकराई।
घायल उपेंद्र सिंह, निवासी नेकनामपुर, को स्थानीय लोगों ने तुरंत सीएचसी धानापुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। उपेंद्र सिंह के निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। वे अपने पीछे पत्नी मीरा सिंह और दो पुत्रों सत्येंद्र और शैलेन्द्र को छोड़ गए हैं, जिनमें एक दिल्ली और दूसरा गुजरात में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार गूंज उठी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से कार को बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के अनुसार जांच की जा रही है और पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस टीम फरार चालक की तलाश में जुटी है ।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights