चंदौली। जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलहारा गांव में रविवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मामले को देखते हुए गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही पुलिस 15 लोगो हिरासत में लेकर कार्यवाई में जुट गई है।
बताते है कि पक्ष ने दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद गांव में भारी तनाव व्याप्त हो गया है। लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

