26.4 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Chandauli:नौरंगाबाद ग्राम प्रधान अरशद अली के पौत्र मंजर अली का 14 दिन बाद इस गांव के कुएं मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम,बोले सपा के राष्ट्रीय सचिव दोषियों को मिले कड़ी सजा

- Advertisement -


चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद ग्राम प्रधान अरशद अली के पौत्र मंजर अली 4 वर्ष विगत 14 दिन से गायब था। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। लेकिन शनिवार को मासूम मंजर का शव धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप सड़क किनारे कुएं मिली जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही ग्रामीणों से सूचना मिलते ही सपा के राष्ट्रीय सचिव व सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू घटनास्थल पर पहुच गए। ओर तत्काल पुलिस के सहयोग से मासूम के शव को कुएं से बाहर निकलवाया पुलिस ने तत्काल मंजर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दरसअल चार मई को मंजर घर के बाहर खेलते खेलते अचानक गायब हो गया। देर शाम मंजर के घर नही पहुंचने पर घर के लोग परेशान हो गए। परिजनों द्वारा काफी खोज बीन की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। प्रधान अरशद अली ने अपने पौत्र के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी। जिसकी खोजबीन में पुलिस लगातार जुटी थी। शनिवार को उसका शव धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव समीप कुएं में मिला किसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा मासूम का शव कुएं में मिलना काफी दुःखद है। पुलिस तत्काल घटना की जांच करे और इस मामले में जो भी दोषी है उसको कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। इस बाबत थानाध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा कि मंजर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights