24.6 C
Chandauli
Thursday, September 24, 2026

Buy now

Chandauli:हरिओम हॉस्पिटल के संचालक ने गरीबों के बीच मनाई दीपावली की खुशियां,बोले डॉ विवेक गरीबों का घर दियो से रौशन करना हमारा लक्ष्य

- Advertisement -

चंदौली। मुख्यालय स्थित हरिओम हास्पिटल के संचालक डा. विवेक सिंह ने दीपावली पर गरीबों महिलाओं व बच्चों के बीच जाकर दीपावली की खुशियां मनाई। और उनको मिठाई कपड़े मोमबत्ती पूजन सामग्री के साथ बच्चों में पटाखे वितरण किए। इससे उनके घर भी दीपावली पर रौशन हो सके।
इस दौरान हरिओम अस्पताल के संचालक डॉ विवेक सिंह ने कहा कि संस्था के संचालक ,हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर गरीब व जरूरतमंद महिलाएं व बच्चों में खुशियां बांटने का कार्य किया गया है। और मिठाई, दीपक, मोमबत्ती, लक्ष्मी-गणेश की फोटो, पूजन सामग्री  व बच्चों के लिए फुलझरी आदि का वितरण किया गया। जिससे उनके घर भी रौशनी से भरा रहे। कहा कि दिवाली का यह पर्व प्रकाश व उत्साह का पर्व होता है, ऐसे में किसी और के जीवन में रोशनी करना और खुशियां बांटना ही मानव का असली धर्म है। दीपावली पर हर हरीब का घर दियो से रौशन हो यही हमारा लक्ष्य है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights