46.5 C
Chandauli
Saturday, May 23, 2026

Buy now

Chandauli:दूसरे प्रेमी से प्रेमिका की दोस्ती बर्दाश्त नही कर सका युवक दोस्तो के साथ घर में घुसकर झोंक दी फायर,अब सलाखों के पीछे

- Advertisement -


चंदौली। अलीनगर पुलिस ने फायरिंग और रंगदारी मांगने की घटना में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ददवापर नहर पुलिया के समीप तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद किया गया उक्त मामले का खुलासा सीओ मुगलसराय ने अलीनगर थाने में किया।
उन्होंने बताया कि 17 मई को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपियों ने खजूर गांव निवासी रितेश कुमार पासवान से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में आरोपी रितेश के घर पहुंचे और छत पर मौजूद रितेश को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इस मामले में अलीनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी भागने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने 23 मई की रात करीब 1:30 बजे ददवापर नहर पुलिया के पास से अंकित यादव, मृत्युंजय मौर्या उर्फ गुल्लू और रवि किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक युवती से दोस्ती को लेकर रितेश पासवान और रवि किशन के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में गुस्से में आकर रितेश के घर पहुंचकर फायरिंग की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई बढ़ाते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights