26.8 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

Chandauli:उप जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई:एक जेसीबी व पांच ट्रैक्टर को किया सीज,जाने क्या थी वजह

- Advertisement -

चकिया। उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा के निर्देश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से भीषमपुर गांव के पास कादिलगंज में अवैध रूप से मिट्टी के अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्राली को मौके सेकब्जे में लेकर सीज कर दिया है। उपजिलाधिकारी की कार्यवाही से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
ग्रामीणों द्वारा मिल रही अवैध खनन की सूचना को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा आज एक्शन मूड में नजर आई उन्होंने शनिवार को मामले को संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को भीषमपुर गांव स्थित कादिललगंज में छापेमारी करने के लिए भेजा। मौके पर भीषमपुर निवासी लाल बहादुर, राम सखी और नरसिंह जमीन पर अवैध मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। टीम ने मौके से मिट्टी खनन कर रही जेसीबी व पांच ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। छापेमारी के दौरान खनन माफिया व वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जेसीबी व सभी पांच ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा ने बताया कि मिट्टी खनन किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा उन्होंने बताया कि खनन के बाबत रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। और वहीं अवैध मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights