35.6 C
Chandauli
Thursday, July 16, 2026

Buy now

Chandauli:किसान न्याय मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,जल निकासी बहाल करने की मांग

- Advertisement -


चंदौली। किसान न्याय मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर नियमताबाद ब्लॉक के कुरैनी ग्राम सभा में रेल प्रशासन द्वारा जल निकासी का रास्ता बंद किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस मार्ग से लगभग 15 गांवों का वर्षा का पानी निकलता है। इनमें हुजउहा, मन्नापुर, खजूरगांव, संगीत अली सहित कई गांव शामिल हैं। यह पानी चंधाशी कोल मंडी होते हुए गंगा नदी में पहुंचता है।
किसानों का आरोप है कि रेल प्रशासन द्वारा नाला बंद कर दिए जाने से बरसात के दौरान क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे किसानों की फसलें डूबने का खतरा बढ़ जाएगा और ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जल निकासी का मार्ग बहाल कराने की मांग की।ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने दूरभाष पर उप जिलाधिकारी मुगलसराय राजीव सक्सेना को किसानों से मिलकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि वे एसडीएम से मिलकर अपनी समस्या रखें और यदि समाधान में कोई बाधा आए तो उन्हें अवगत कराएं।इस दौरान एडवोकेट महेंद्र प्रसाद, शमीम अहमद मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, शेख अब्दुल्ला, शशिकांत चौहान, सुशील यादव, कृष्णकांत यादव, इंद्र कुमार, जय हिंदू, छबि चंद्र और सोनू पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights