38.2 C
Chandauli
Thursday, April 30, 2026

Buy now

Chandauli:कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

- Advertisement -


चंदौली। चकिया ब्लाक क्षेत्र के विट्ठल कला मवैया व चितौड़ी गांव में शनिवार को कृषि विभाग की तरफ से किसानों के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्रीय किसानों से संवाद स्थापित कर खेती संबंधित सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह ने बताया कि सरकार किसानों के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिसमें किसानों को उन्नत कृषि व खेती के बारे के जानकारी दी जा रही हैं। जिससे किसानों का शसक्तीकरण होगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ एस के तिवारी ने बताया कि इस अभियान में किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिकतम तकनीक,प्राकृतिक खेती से जन, जमीन और जल को होने वाले लाभ के साथ सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है एसएफए मयंक सिंह ने बताया कि फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए नैनो डीएपी व यूरिया अति आवश्यक है। जिससे औद्यानिक फसलों की उपज एवं गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकें। किसानों को खेती में कम लागत के लिए नैनो डीएपी व नैनो यूरिया ही एक मात्र सरल उपाय है। इस दौरान दिग्विजय सिंह, अनुराग चौरसिया, योगेश कुमार, कुशवाहा, पीयूष कुमार, अजीत कुमार उपस्थित रहें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights