चंदौली। नगर पंचायत ने नगर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुरानी बाजार के मोड़ से जिला अस्पताल तक सड़क किनारे लगाए गए अवैध दुकानों और ठेलों को हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पंचायत की ओर से निर्देश दिया गया है कि दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।
नगर पंचायत ने दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। जिसके बाद अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस ने नगर में अलाउंसमेंट कर दुकानदारों को चेतावनी दी है। कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। और उन्हें समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अभियान के तहत सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों को हटाकर आम जनता को राहत देने की कोशिश की जा रही है।

