27.3 C
Chandauli
Monday, October 26, 2026

Buy now

Chandauli:चिकित्सकीय सेवा के साथ-साथ समाज सेवा में लगे डॉ विवेक सिंह,गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर बाटा कंबल

- Advertisement -

चंदौली। समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो अपने पेशे के साथ समाजसेवा में भी पीछे नहीं हटते है। इनमें एक हैं हरिओम हॉस्पिटल के डॉ विवेक सिंह सिंह जो जरूरतमंद का ना सिर्फ कम पैसे में उपचार करते हैं। बल्कि गांवों में कैंप लगाकर गरीबों को दवा भी उपलब्ध कराते हैं। यही नही इस कड़ाके की ठंड व शीतलहर में गांवों में गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर उनको गर्म कपड़े व कंबल भी वितरित कर रहे हैं।

डॉक्टर विवेक चंदौली मुख्यालय पर अपना हॉस्पिटल चलाते हैं। लेकिन इसके साथ-समाज सेवा में भी रुचि रखते हैं। समय समय पर डॉ विवेक सिंह अपने चिकित्सकीय टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प लगाकर गरीबों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उनको नि:शुक्ल दवा भी वितरण करते हैं। साथ ही इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए गांवों में पहुचकर गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर गर्म पकड़े व कंबल वितरण कर रहे हैं जो सराहनीय है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights