26.5 C
Chandauli
Thursday, September 3, 2026

Buy now

Chandauli:जिला अस्पताल में अचानक धमके डीएम मरीजों से किया सीधा संवाद,लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

- Advertisement -


चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार रात देर रात बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, नेत्र कक्ष समेत विभिन्न पटल का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।
डीएम ने उपचार की गुणवत्ता दवाओं की उपलब्धता चिकित्सकीय स्टाफ की स्थिति समयबद्ध उपचार व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में भर्ती एवं उपचार करा रहे मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से संचालित की जाएं। उन्होंने डॉक्टरों की उपलब्धता, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता तथा दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।डीएम ने कैंटीन में मरीजों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और पैकेजिंग खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. परितोष मिश्रा सहित चिकित्सक मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights