39.5 C
Chandauli
Wednesday, April 29, 2026

Buy now

Chandauli:तेज आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,पोल के साथ क्षतिग्रस्त हुए ट्रांफार्मर

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि एक जगह पोल के साथ ट्रांसफार्मर भी गिर गया। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को काफी परेशानी में डाल दिया।
आंधी के दौरान कई इलाकों में पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए। जिससे तार टूट गए और सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में घंटों बिजली न रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मरम्मत कार्य में जुट गईं। कर्मचारी टूटे तारों को ठीक करने गिरे पोल हटाने और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत आशीष कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी हैं। मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights