23.8 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

Chandauli:नहर में डूबी दो सगी बहनें परिजनों में मचा कोहराम,तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोरों की टीम

- Advertisement -


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के काशीपुरा नई बस्ती में सोमवार को दो सगी बहनों का नहर में डूबने के मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर परिजनों में कोहरा मच गया है

बताते हैं कि नई बस्ती वार्ड नंबर तीन निवासी पन्ना लाल वनवासी की 20 वर्षीय बेटी संगीता और 12 वर्षीय बेटी अनीता नहर किनारे कपड़े धोने गई थीं। इस दौरान अनीता का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चली गई वही छोटी बहन को डूबता देख संगीता ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी की तेज बहाव ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की है

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights