27.2 C
Chandauli
Thursday, September 3, 2026

Buy now

Chandauli:बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे रामकिशुन,ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

- Advertisement -


चंदौली। पूर्व सपा सांसद रामकिशुन ने गुरुवार को चुरमुली समेत आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चंद्रप्रभा और गड़ई नदी के बढ़े जलस्तर से चुरमुली गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। कई दर्जन मकान बाढ़ के पानी में धराशायी हो चुके हैं। जिससे ग्रामीणों के सामने रहने और सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने पूर्व सांसद को बताया कि बाढ़ के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित है। कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामकिशुन ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को देकर प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि शिवनाथपुर में गड़ई नदी का तटबंध टूटने के कारण नदी का पानी गांव की ओर बढ़ रहा है। वहीं चन्दाइत, पचोखर और सिकंदरपुर सहित अन्य गांवों में बड़ी मात्रा में फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से राहत, बिजली व्यवस्था और फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights