23.8 C
Chandauli
Thursday, September 24, 2026

Buy now

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एव पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में मुख्य विकास अधिकारी किया पौधरोपण, बोले वृक्ष हमारे प्रकृति के अमूल्य धरोहर

- Advertisement -



चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव में स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवम पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्य विकास अधिकारी एस. एन. श्रीवास्तव तथा कॉलेज प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह कालेज परिसर ने पौधे रोपण किया। और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस. एन. श्रीवास्तव ने कहा की प्रकृति ने हमें इंसान के रूप में जन्म दिया है। तो हमारी भी जिम्मेदारी भी बनती है। प्रकृति के अमूल्य धरोहर पेड़-पौधों के संरक्षण कर उनकी सुरक्षा करें। कहा कि यह पेड़, पौधे बड़े होकर कॉलेज परिसर में न केवल हरियाली बिखेरेगें बल्कि आने वाली पीढ़ी के जीवन को बचाने के लिए जीवनदाता के रूप में सुरक्षा कवच का काम करेंगे।

अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हम सबकी यह जिम्मेदारी बनती है। कि अभियान में हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाएं। वृक्ष हमारे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। इनकी रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे, वाइस प्रिंसिपल आर. के. शर्मा, अमित सिंह, उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights