25.4 C
Chandauli
Saturday, November 28, 2026

Buy now

किसानों की समस्याओं को लेकर गांव-गांव लगेगी किसान चौपाल:डॉ. राम अधार जोसेफ

- Advertisement -


संगठन को मजबूत बनाने के साथ खाद, बीज, सिंचाई और धान खरीद जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का लिया संकल्प
चंदौली। किसानों की समस्याओं को लेकर अब किसान कांग्रेस गांव-गांव चौपाल लगाएगी और उनकी आवाज को प्रशासन से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाएगी। इसके साथ ही संगठन का विस्तार ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत स्तर तक करने की रणनीति तैयार की गई। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन में जिला किसान कांग्रेस की प्रथम बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम अधार जोसेफ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में पद मिलना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि किसानों के सुख-दुख में साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना असली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली में किसान खाद, बीज, सिंचाई, बिजली, धान खरीद, उचित मूल्य और छुट्टा पशुओं की समस्या से जूझ रहे हैं। नौगढ़ सहित पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं को भी प्राथमिकता से उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि किसानों की समस्याएं कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। संगठन किसानों के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा। वहीं किसान कांग्रेस दिल्ली के प्रभारी शशिनाथ उपाध्याय और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने किया। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकांत पाठक ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। इस दौरान राजेश मिश्रा, नृपेंद्र पटेल, विनोद सिंह, मुकेश गौतम सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights