30.8 C
Chandauli
Sunday, October 25, 2026

Buy now

केजीएमयू लखनऊ के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एनआर सिंह करौरी ईएनटी एंड लेजर सेंटर में दें रहे सेवाएं, कान-नाक-गले की बीमारियों का हो रहा सफल इलाज

- Advertisement -


चंदौली। क्षेत्र के फुटिया स्थित अनामिका चाइल्ड केयर मोड़ के समीप जीटी रोड पर करौरी ईएनटी एंड लेजर सेंटर में कान, नाक और गले से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच, इलाज और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। जहा डॉ. एनआर सिंह मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सेवाएं प्रदान करते हैं। डॉ. सिंह एमबीबीएस, एमएस (ईएनटी) हैं और कान, नाक, गला एवं सिर-गर्दन की सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने केजीएमयू, लखनऊ से ईएनटी विशेषज्ञता प्राप्त की है।
सेंटर में दूरबीन की मदद से कान, नाक और गले की जांच, इलाज तथा ऑपरेशन की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा नाक की टेढ़ी या टूटी हड्डी, टॉन्सिल, साइनस, एलर्जी, नकसीर, सिर दर्द खर्राटे और चक्कर आने जैसी समस्याओं का उपचार किया जाता है। सुनने की क्षमता की जांच के लिए ऑडियोमेट्री की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां थायराइड संबंधी बीमारियों के इलाज एवं ऑपरेशन के साथ कान, नाक, गले और मुंह के कैंसर से जुड़ी समस्याओं के उपचार की सुविधा भी है। गले में सिक्का या सांस की नली में बाहरी वस्तु फंसने, आवाज में बदलाव, निगलने में परेशानी, मुंह में छाले और मुंह कम खुलने जैसी समस्याओं के लिए भी मरीज परामर्श ले सकते हैं। बच्चों में हकलाने, तुतलाने और देर से बोलने की समस्या के साथ कान बहने तथा कान में सीटी जैसी आवाज आने की परेशानी का भी उपचार किया जाता है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights