28.9 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

नौगढ़ में चाचा ने नाबालिग को किया गर्भवती!

- Advertisement -

Young Writer, नौगढ़। जन्म से गूंगी व बहरी नाबालिग भतीजी के साथ कलयुगी चाचा ने दुराचार करके किया गर्भवती। चार माह बाद पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराए जाने के बाद गर्भधारण की पुष्टि होने पर पीड़िता की मां ने लिखित नामजद तहरीर देकर के मुकदमा दर्ज कराया है।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गूंगी बहरी 14 वर्षीय नाबालिग के साथ उसका चाचा बहला फुसलाकर के काफी दिनों से दुराचार कर रहा था। मंगलवार की रात पीड़िता किशोरी के पेट में काफी दर्द होने पर चिकित्सकों के परामर्श से परिजनों ने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया जिसमे चार माह का गर्भ होने की पुष्टि होने पर उसकी मां ने नौगढ थाने पर पहुंच करके नामजद तहरील दी। उपनिरीक्षक लक्षमण सिंह ने बताया कि तहरील के आधार पर हिमांशु सिंह उर्फ गोलू निवासी मलेवरिया थाना नौगढ़ के विरूद्ध धारा-376 के तहत मुकदमा दर्ज कर के अभियुक्त की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights