30.5 C
Chandauli
Tuesday, October 27, 2026

Buy now

ट्रेन की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


चंदौली। घर में शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण रेलवे ट्रैक पर शौच के लिए गई नवविवाहिता की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी के महज कुछ महीने बाद ही पत्नी की मौत से पति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नौबतपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी निशा की शादी बीते छह मई को हुई थी। अजय पेट्रोल पंप पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया जा रहा है कि घर में शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण निशा शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गई थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ महीने पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं वहां अब मातम पसरा हुआ है। नवविवाहिता की असमय मौत से परिजनों और आसपास के लोगों में शोक है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights