23.4 C
Chandauli
Monday, September 28, 2026

Buy now

डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष बने शाकिर अली

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन जनपद इकाई की बैठक शनिवार को जिला अस्पताल सभागार में हुई। इस दौरान संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमार राय व गाजीपुर के मंत्री राम सुरेश चौरसिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों का चयन किया गया।
इस मौके पर सर्वसम्मति से शाकिर अली अध्यक्ष, अशोक कुमार यादव उपाध्यक्ष, राम कठिन राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेंद्र पाल मंत्री, इंद्रजीत प्रसाद संयुक्त मंत्री, सुनील यादव संप्रेक्षक, जितेंद्र कुमार सिंह संगठन मंत्री और दिनेश यादव को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। जिला इकाई के गठन के उपरांत सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए करने कार्य करने का आह्वान किया गया, ताकि संगठन मजबूत हो सके। साथ ही संगठन फार्मासिस्टों के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ाई लड़ सके। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमार राय ने कहा कि हम सभी को अपने हक अधिकार के लिए संगठित होने की जरूरत है जिन पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्माण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें, ताकि हम अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष कर सकें। चीफ फार्मासिस्ट डॉक्टर रमाकांत यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारियों का दायित्व बनता है कि आपसी सहयोग और तालमेल बिठाकर संगठन को आगे बढ़ाएं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights